फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी न देने पर सूदखोर ने व्यापारी को पीटा, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बारादरी क्षेत्र के जोगी नवादा निवासी संतोष साहू गल्ला व्यापारी हैं। संतोष ने करीब चाह महीने पहले मोहल्ले के ही एक सूदखोर और बीसी माफिया लक्ष्मी राठौर से दस हजार रुपये उधार लिए थे। जोकि उन्होंने ब्याज समेत सूदखोर को लौटा भी दिए थे। उनके मुताबिक रुपये लौटाने के बावजूद लक्ष्मी उनसे दस हजार रुपये रंगदारी मांगने लगा। विरोध करने पर धमकाता था। आरोप है कि एक सितंबर को सूदखोर ने अपने दबंग साथियों के साथ उन्हें रास्ते में रोक लिया और रंगदारी देने का दबाव बनाने लगे। व्यापारी अपने दुकान की तरफ भागे तो आरोपियों ने दुकान में घुसकर उन पर हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास वाले इकट्ठा हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। व्यापारी की शिकायत पर बारादरी थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें