फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बर्न वार्ड के पीछे मिली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिला अस्पताल में बर्न वार्ड के पीछे एक अज्ञात सड़ा गला शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की पहचान नहीं हो सकी। उसका गुरुवार को पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सड़क के दूसरे छोर पर स्थित बर्न वार्ड में भर्ती मरीजों को बुधवार सुबह बदबू आने लगी तो स्टाफ को बताया गया। स्टाफ ने देखा तो पिछले हिस्से में एक सड़ा हुआ शव पड़ा था। पुलिस को जानकारी दी गई। शव को सील किया गया। मृतक की उम्र करीब 40 साल थी और शव करीब पांच दिन पुराना था। मृतक के शरीर के ऊपरी हिस्से में बनियान थी और नीचे का हिस्सा बिना कपड़ों का था। इंस्पेक्टर गीतेश कपिल ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम के साथ ही पहचान की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें