बरेली। कैंट थाना क्षेत्र में चोरियों का सिलसिला तेजी से चल रहा है। क्षेत्र के एक कब्रिस्तान के गोदाम का ताला तोड़कर चोरों ने वहां से पानी की मोटर समेत कुछ और सामान चोरी कर लिया। तहरीर कैंट थाने में दी गई है। सदर क्षेत्र के कब्रिस्तान में चोरी के बाद राजा खान की ओर पुलिस को तहरीर देकर बताया गया कि कब्रिस्तान से दो पानी की मोटर, एक पंखा और कुछ अन्य सामान चोरी किया गया है। पहले भी इसी तरह कब्रिस्तान में चोरियां हो चुकी हैं। कैंट इंस्पेक्टर अवनीश कुमार ने बताया कि अभी उन्हें ऐसी कोई तहरीर नहीं मिली है। वे जानकारी करा रहे हैं। ब्यूरो