फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकरोड पर अवैध कब्जा नहीं हटवा रहे अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सदर तहसील के गांव बरकलीगंज मजरा मानपुर चिकटिया के मनोज मिश्रा ने शिकायत की है कि उनके पिता की जमीन पास के ही बांके गांव में हैं। वहां चकरोड पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा करके पक्का निर्माण करा लिया है। मनोज का कहना है कि उसके पिता रामशरण ने इसकी शिकायत जुलाई 2016 में की थी। इसके बाद भी कई बार तहसील में भी शिकायतें की गईं लेकिन अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की जबकि जांच में वहां अवैध निर्माण की शिकायत भी सही मिल चुकी है। मनोज मिश्रा का कहना है कि अफसरों के न सुनने से उन्होंने सीएम पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है लेकिन फिर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें