बरेली। कर्जे से परेशान एक व्यक्ति ने तीन दिन पहले जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। प्रेमनगर क्षेत्र के राजेंद्र नगर निवासी शयमा चरन पिछले कुछ वक्त से कर्जे को लेकर परेशान थे। काम धंधा चौपट होने के कारण उन्हें कुछ जानपहचान के लोगों से मदद ले रखी थी। बेटी शशि के मुताबिक इसके चलते वह काफी परेशान रहने लगे थे। बताया कि बीते बुधवार को उन्होंने घर पर ही जहर खाकर जान देने की कोशिश की थी। परिजनों को पता लगने पर उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां से उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया था। वहां रविवार सुबह उनकी मौत हो गई। उनके परिजनों पुलिस को इसकी जानकारी देते हुए किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।