बरेली। शनिवार देर रात एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय बारादरी थाने पहुंचे और वहां कार्यालय से लेकर बैरकों तक का निरीक्षण किया। एसएसपी ने स्टाफ से बात की और थाने की व्यवस्थाओं व साफ सफाई के बारे में जानकारी ली। इसके बाद वे सीओ थर्ड कुलदीप कुमार और थाना प्रभारी राहुल सिंह के साथ उन रास्तों पर पहुंचे जहां रविवार को दधिकांधो जुलूस निकाला जाना है। इन रास्तों पर फोर्स को किस तरह तैनात किया जाना है और बारह घंटे तक क्या सतर्कता बरतनी है, इस बारे में जानकारी लेने के बाद निर्देश दिए। ब्यूरो