फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं से छेड़छाड़ और अपहरण की कोशिश, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्कूल आते-जाते वक्त बहनों से छेड़छाड़ और बाइक पर बैठाकर उनका अपहरण करने की कोशिश शोहदों ने की। परिजनों के मुताबिक बहनें अब परीक्षा देने स्कूल जाना नहीं चाहती। पुलिस से शिकायत पर फिर उन्हें अनसुना किया गया तो उन्होंने एसएसपी से शिकायत की। उनके आदेश पर थाना सुभाषनगर में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सुभाषनगर क्षेत्र निवासी दो बहने एक ही स्कूल में कक्षा छह और आठ की छात्रा हैं। उनके मुताबिक स्कूल जाते वक्त आते-जाते वक्त दो शोहदे मोहल्ला शांति बिहार निवासी राजकुमार और गंगासहाय अक्सर उन्हें परेशान करते हैं। विरोध करने पर गाली गलौज करते हैं। छात्राओं की मां के मुताबिक शिकायत पर आरोपियों ने पुलिस से साठगांठ कर उनके खिलाफ ही एक झूठी रिपोर्ट करा दी थी। आरोप है कि 17 अगस्त की दोपहर छात्राओं के स्कूल से लौटते वक्त राजकुमार और गंगासहाय ने साथी मुन्ना व एक अन्य के साथ मिलकर छेड़छाड़ की। दोनों को जबरन बाइक पर बैठाकर अपहरण की कोशिश की। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी धमकाते हुए भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें