फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलाई मशीन खरीदने के नाम पर बीस हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। तीन सिलाई मशीनें खरीदने के बहाने एक व्यापारी को जालसाज ने सैन्य कर्मी बनकर ऑनलाइन पेमेंट एप्लिकेशन के जरिए ठग लिया। जालसाज ने रुपये खाते में डालने के लिए लिंक भेजा लेकिन रकम उल्टा उन्हीं के खाते से कट गई। एसएसपी के आदेश पर किला थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। किला क्षेत्र के गांव लोहार नगला निवासी नसीर अहमद की दुकान मिनी बाईपास पर है। उनका सिलाई मशीनें बनाकर बेचने का काम है। उनके मुताबिक 30 मई को उनको एक व्यक्ति ने खुद को सैन्य कर्मी बताते हुए तीन सिलाई मशीन खरीदने की बात की। इसके लिए उसने ऑनलाइन पेमेंट एप्लिकेशन के जरिए 20 हजार रुपये एडवांस देने को भी कहा। एप्लिकेशन न होने के चलते उन्होंने अपने भाई इदरीश का अकाउंट नंबर दे दिया। आरोप है कि फोन पर आए जमा के लिंक पर क्लिक किया तो 20 हजार रुपये उल्टा उन्हीं के खाते से कट गए। इसके बाद जालसाज से संपर्क नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें