बरेली। संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत के बाद मायके वालों ने उसके पति पर हत्या करने का आरोप लगाया। उनके मुताबिक भाभी से अवैध संबंधों के कारण पति समेत ससुराल वालों ने हत्या की है। शिकायत पर सुभाषनगर थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर खाने की मौत होने की पुष्टि हुई है और विसरा जांच के लिए रख लिया गया। सुभाषनगर क्षेत्र निवासी एक 25 वर्षीय विवाहिता की बुधवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। जयपुर की सुनीता कॉलोनी निवासी उनके मायके वालों के मुताबिक ससुराली उन्हें बेटी की तबीयत को लेकर गुमराह कर रहे थे। उसकी मौत के बाद वे अंतिम संस्कार करने की कोशिश में थे। लेकिन पुलिस की मदद से उन्होंने रुकवाया गया। आरोप है कि पति ने अपनी भाभी से अवैध संबंधों के चलते उनकी बेटी को जहर देकर मार दिया। पुलिस ने विवाहिता के पति को बुधवार को ही हिरासत में ले लिया था। मायके वालों ने सुभाषनगर थाने में दामाद व अन्य संबंधियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।