फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के नाम पर धोखाधड़ी कर 18 लाख ठगेे, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जमीन और मकान दिलाने के नाम पर फर्जी कागजात दिखाकर दो व्यक्तियों से करीब 18 लाख रुपये हड़प लिए गए। पुलिस अधिकारियों के आदेश पर संबंधित थानों में आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। इज्जतनगर के कर्मचारी नगर निवासी ईशान ने करीब डेढ़ साल पहले राजेंद्रनगर के राम प्रकाश भारद्वाज उर्फ सचिन से गांव बिहारमान नगला में जमीन खरीदने की बात की थी। उनके मुताबिक जमीन पसंद आने पर ढाई लाख रुपये एडवांस भी दिया था। बताया कि इसके बाद सचिन रजिस्ट्री कराने में टालमटोल करने लगा। पूछताछ की तो जमीन के असली मालिक से मुलाकात हुई। फिर धोखाधड़ी का एहसास हुआ। वहीं अलीगंज के सूदनपुर निवासी दुर्गा प्रसाद ने कैंट क्षेत्र में करगैना रोड स्थित एक कॉलोनी में मकान बुक कराया था। उनके मुताबिक सद्भावना कॉलोनी निवासी अतुल पाठक, आरएल पाठक, अतुल कुमार और धर्मपाल को उन्होंने कई बार में करीब साढ़े 15 लाख रुपये दिए। इसके बाद तीनों ने उनसे संपर्क करना बंद कर दिया। ठगों से मिले एग्रीमेंट के आधार पर रजिस्ट्री कार्यालय में बात की तो वह फर्जी निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें