फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असिस्टेंट मैनेजर समेत दो के खातों से रुपये उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इंडियन ऑयल के एक असिस्टेंट मैनेजर समेत दो लोगों के खाते से साइबर ठगों ने हजारों रुपये उड़ा लिए। पीड़ितों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। बारादरी क्षेत्र के खुशबू एनक्लेव निवासी अनवर खां इंडियन ऑयल कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर आंवला में कार्यरत हैं। उनके मुताबिक सात अगस्त को उनके फोन पर मेसेज में एक भुगतान का लिंक आया। जानकारी न होने पर उन्होंने उसे खोल दिया। कुछ देर बाद उनके फोन पर डेबिट कार्ड के माध्यम से खाते से 28,878 रुपये निकलने का मेसेज आया। वहीं प्रेमनगर क्षेत्र की प्यारे लाल कालोनी निवासी अमित मौर्या को दो अगस्त को एक फोन आया। फोन पर बात कर रहे व्यक्ति ने खाता बंद होने की चेतावनी दी और डिटेल पूछ ली। आरोप है कि इसके बाद उनके खाते से साढ़े 23 हजार रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें