बरेली। रुपयों के लेनदेन चलते एक प्रॉपर्टी डीलर के घर पहुंचकर कुछ बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। प्रॉपर्टी डीलर की शिकायत पर इज्जतनगर थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वीर सावरकर नगर निवासी सुमित कुमार प्रॉपर्टी डीलर हैं। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिन पहले उनके एक विवादित प्लाट पर कोर्ट ने उनके पक्ष में फैसला सुना दिया था। इसके बाद उन्होंने उस पर निर्माण कार्य शुरू करा दिया था। उनके मुताबिक कुछ बदमाश इस पर उनसे रंजिश मानने लगे। आरोप है कि इसके चलते रविवार सुबह कुछ बदमाशों ने प्लाट पे आकर उन पर हमला कर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बंदूक की बंटो से भी उन्हें मारा। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठे हुए तो बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।