बरेली। बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने एक व्यक्ति अपने साले के घर पहुंचा तो उन्हें वहां कमरे में बंद कर लाठी डंडों से पीट दिया गया। शोर सुनकर इकट्ठे हुए आस पड़ोस के लोगों ने उन्हें बचाकर बाहर निकाला। पीड़ित ने बारादरी थाने पहुंचकर अपने दोनों सालों के खिलाफ तहरीर सौंपी है। कैंट के गांव चनहेटी निवासी एक व्यक्ति की ससुराल बारादरी के सुरेश शर्मा नगर में हैं। उनके मुताबिक उनकी बहन को उनका एक साला पिछले कुछ दिनों से परेशान कर रहा है। ब्यूरो