फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर दबंगों ने मुतवल्ली पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पिता की मौत के बाद मस्जिद की जिम्मेदारी संभाल रहे मुतवल्ली से गांव के लोग रंजिश मानने लगे। अक्सर उन्हें मस्जिद छोड़ने को धमकाने लगे। इसके चलते दबंगों ने उनके घर में घुसकर हमला कर दिया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ थाना इज्जतनगर में तहरीर सौंपी है। इज्जतनगर क्षेत्र के मोहल्ला कृष्णा नगर निवासी नईम मोहम्मद वहीं एक मस्जिद के मुतवल्ली हैं। उनका परिवार जमाने से मस्जिद की देखरेख कर रहा है। पिता की मौत के बाद उन्होंने मस्जिद की जिम्मेदारी ले ली। उनके मुताबिक कुछ लोगों को यह बात पसंद नहीं आई। वह उन्हें मस्जिद छोड़ने को धमकाने लगे। विरोध करने पर उनसे रंजिश मानने लगे। आरोप है कि शुक्रवार को मोहल्ले के करीब सात-आठ दबंग लोग उनके घर पहुंचकर गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर घर में जबरन घुसे और उनके परिवार पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें