फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंक्शन पर खड़ी ट्रेन से महिला का जेवरों भरा पर्स चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। चंडीगढ़ लखनऊ एक्सप्रेस के एसी कोच से महिला का जेवरों भरा पर्स चोरी हो गया। जीआरपी जंक्शन में रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला को चोरी का का पता आलमबाग में लगा। बारादरी के फाइक इंकलेव की सोमुल अजरा ने बताया कि पांच अगस्त को वह सास के साथ लखनऊ जा रही थी। ट्रेन आने पर वह सास को बर्थ पर बैठाने के बाद बच्चे को दूध दिलाने के लिए उतर गई। दूध लेकर वह कोच में चली गई। आलमबाग स्टेशन पर पर्स देखा तो वह बर्थ में नहीं था। सोमुल ने बताया कि पर्स में सोने का हार, चूड़ियां, अंगूठी, टाप्स समेत लाखों रुपये का जेवर था। उन्होंने जीआरपी जंक्शन थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें