फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी से युवक की हत्या की आशंका जताई, जांच के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। हफ्ते पर पहले हार्टमन पुल के नीचे मिले युवक के शव मामले में उसके परिजन एसएसपी से मिलकर इंसाफ की गुहार लगाई है। परिजनों ने उसके फोन से कॉल डिटेल डिलीट होने की बात कहते हुए उसकी हत्या की आशंका जताई। एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं। इज्जतनगर क्षेत्र के कृष्णा नगर निवासी अमन यादव (25) एक अगस्त को हार्टमन ओवरब्रिज के नीचे गंभीर हालत में मिले थे। अस्पताल ले जाते वक्त उनकी मौत हो गई थी। उनकी बाइक ऊपर ओवरब्रिज पर पड़ी मिली थी। परिजनों ने अमन की हत्या होने की आशंका जताई थी। उनके मुताबिक एक फोन आने के बाद वह घर से निकले थे। हालांकि पुलिस इसे तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसा बता रही थी। पुलिस के कार्रवाई न करने पर अमन के परिजनों ने एसएसपी मुनिराज जी. से मिलकर जांच की मांग की। उन्होंने थाना पुलिस को अमन की कॉल डिटेल निकालने और निष्पक्ष जांच कर रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें