फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता के घर फायरिंग करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शास्त्री नगर निवासी एक भाजपा नेता के घर पर फायरिंग और पथराव करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

प्रेमनगर क्षेत्र के शास्त्री नगर निवासी अमित गंगवार भाजपा नेता हैं। अमित के घर पर 14 जुलाई को इज्जतनगर के सैदपुर हाकिंस निवासी आकाश ने अपने दोस्त अर्पित उर्फ स्मार्टी और अर्पित उर्फ सौरभ के साथ हमला कर दिया था। आरोपियों ने उनके घर में पथराव किया था और तीन फायर भी किए थे। हमले में गन्ना पर्यवेक्षक के पद पर तैनात अमित के पिता बाल-बाल बच गए थे। घटना के कुछ दिन बाद आकाश ने अमित के दोस्त महेंद्र के घर पर भी फायरिंग की थी। रविवार को आरोपी आकाश को समझौते के बहाने से बुलाकर पुलिस ने उसे हार्टमन ओवरब्रिज के पास एक बियर शॉप से गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें