फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी परिसर में प्रॉपर्टी डीलर पर ताना तमंचा, मांगी रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रॉपर्टी डीलर के पूर्व सुरक्षा कर्मी ने कचहरी परिसर में उन पर तमंचा तानकर लाखों रुपये की रंगदारी मांगी। प्रॉपर्टी डीलर के मुताबिक मुफ्त में जमीन न दिलाने पर सुरक्षा कर्मी काम में लापरवाही करने लगा था। इसके बाद उसे नौकरी से हटा दिया गया था। शिकायत पर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। किला क्षेत्र के हुसैनबाग निवासी आरिफ खां प्रॉपर्टी डीलर हैं। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले तक उनकी सुरक्षा के लिए तैनात सुभाषनगर के विश्वनाथपुरम निवासी शंकरलाल उनसे मुफ्त में थोड़ी जमीन दिलाने की मांग करने लगा था। मांग पूरी न करने पर वह काम में लापरवाही करने लगा। एक बार पीलीभीत बाईपास पर उन्हें कुछ बदमाशों ने घेर भी लिया था। लापरवाही के चलते उन्होंने शंकरलाल को निकाल दिया। आरिफ के मुताबिक शंकरलाल तब से उनसे रंजिश मानने लगा। आरोप है कि 25 जुलाई को कचहरी परिसर में शंकरलाल ने उन्हें घेर लिया और उनकी सीने पर तमंचा तानकर उनसे पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने लगा। इसी बीच उनके दोस्त जफर और मौसम वहां पहुंचे तो वह धमकी देता हुआ वहां से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें