फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकटिया चौकी इंचार्ज समेत दो दरोगा सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुपये लेकर एक ट्रांसपोर्टर का कैंटर छोड़ने का आरोप लगाते हुए कुछ दिन पहले नकटिया चौकी इंचार्ज और एक अन्य दरोगा का एक ऑडियो वायरल हो गया था। मामला एसएसपी तक पहुंचा तो उन्होंने इस पर जांच बैठा दी थी। जांच में दोषी पाए जाने पर चौकी इंचार्ज समेत दो दरोगाओं को शनिवार को सस्पेंड कर दिया गया। कैंट क्षेत्र की नकटिया चौकी इंचार्ज प्रवीण कुमार और चौकी के दरोगा इंद्रपाल पर कुछ दिन पहले चौकी पर खड़ा एक ट्रांसपोर्टर का कैंटर छोड़ने के आरोप लगे थे। मामले में एक ऑडियो भी वायरल हुआ था। इसमें दो लोग कैंटर छोड़ने के बदले 20 हजार रुपये देने की बात कर रहे हैं। इसके बाद ट्रांसपोर्टर ऑडियो लेकर एसएसपी के पास पहुंचा था। एसएसपी ने इसकी जांच एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र को सौंपी थी। जांच रिपोर्ट में दोषी पाए जाने के बाद चौकी इंचार्ज प्रवीण कुमार और दरोगा इंद्रपाल को सस्पेंड कर दिया गया। दोनों के खिलाफ अलग से विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें