बरेली। स्कूल गईं दो छात्राएं शाम तक घर नहीं लौटीं तो मोहल्ले वालों ने अपहरण का शोर मचा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को प्रेम प्रसंग बताया हुई स्थित स्पष्ट की। उनके मुताबिक एक छात्रा अपनी सहेली के घर पहुंची थी, फिर वहां से अपने प्रेमी संग कहीं चली गई। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। किला क्षेत्र निवासी एक छात्रा मोहल्ले के ही नगर निगम क्षेत्र में आने वाले एक परिषदीय स्कूल में पढ़ती है। छात्रा शनिवार सुबह साथ में ही पढ़ने वाली मोहल्ले की एक सहेली के साथ करीब आठ बजे घर से निकली थी। दोपहर तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने ढूंढना शुरू किया। परिजनों के मुताबिक साथ में गई उसकी सहेली भी अब तक घर नहीं लौटी। दोनों सहेलियां अलग-अलग धर्मों से ताल्लुक रखती हैं। आसपास की जगहों समेत रिश्तेदारों के यहां भी ढूंढने पर छात्राएं नहीं मिली तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। हालांकि मोहल्ले वालों के मुताबिक शनिवार सुबह एक छात्रा के घर उसकी सहेली समेत दो अन्य लोग आए थे। कुछ देर घर में रुकने के बाद वह उसे साथ ले गए थे। तभी से दोनों गायब हैं। इंस्पेक्टर डीसी शर्मा ने बताया कि सिर्फ एक छात्रा के गायब होने की सूचना मिली है। छानबीन में सामने आया कि वह अपने फुफेरे भाई के साथ है।