फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक मैनेजर बनकर की 26 हजार रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। साइबर चोरों ने बैंक मैनेजर बताकर एक व्यक्ति से एटीएम कोड और एकाउंट नंबर हासिल कर लिया। चार मिनट में उसके एकाउंट से दो बार में 26 हजार रुपये निकल गए। बारादरी के एजाज नगर गौटिया के मोहम्मद दिलशाद ने बताया कि 23 जुलाई को उसके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने स्वयं को सिंडिकेट बैंक का मैनेजर बताकर दो बैंकों के एटीएम कोड और एकाउंट की जानकारी ली। इसके थोड़ी देर बाद उसके सिंडिकेट बैंक के एकाउंट से 20 हजार रुपये और बैंक ऑफ बड़ौदा के श्यामगंज शाखा से करीब छह हजार रुपये निकल गए। मेसेज आने पर उसे ठगी का पता चला। दिलशाद ने थाना बारादरी में अज्ञात साइबर चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें