बरेली। पति के अवैध संबंधों की खबर लगने पर विवाहिता ने ससुरालियों से शिकायत की तो उसे पीटकर घर से निकाल दिया गया। विवाहिता के मुताबिक दहेज में मांग पूरी न होने पर पति उससे संबंध खत्म करना चाहता है। एडीजी के आदेश आरोपियों के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। बारादरी क्षेत्र निवासी युवती की शादी करीब 15 साल पहले इज्जतनगर क्षेत्र निवासी प्रेम प्रकाश से हुई थी। विवाहिता के मुताबिक शादी के कुछ वक्त बाद से पति व अन्य ससुराली दहेज में दो लाख रुपये की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे थे। मांग पूरी न होने पर पति ने एक दूसरी महिला से संबंध बना लिए थे और उससे रिश्ता तोड़ने की बात करने लगा था लेकिन बेटी के जन्म के कारण असफल रहा। आरोप है कि पति के अवैध संबंध की जानकारी मिलने पर उन्होंने परिजनों व अन्य से इसकी शिकायत तो ससुरालियों ने उन्हें बेटी समेत पीटकर घर से निकाल दिया। इसकी शिकायत पुलिस से की तो सिर्फ शांतिभंग में पति का चालान कर मामला निपटा दिया गया।