ईसानगर। थाना क्षेत्र की बीरसिंहपुर बाजार में पांच दुकानों में हुई चोरी की घटना को अभी 24 घंटे भी नहीं बीत पाए थे कि चोरों ने तीन गांवों के चार घरों को निशाना बना लिया। चोर गांव टेड़िया, मूसेपुर और सुल्तानापुर के चार घरों में रखे जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। गांव टेड़िया निवासी अच्छेलाल के घर शुक्रवार की रात चोर घुस गये। घर के बाहर सो रहे अच्छे लाल को आहट हुई तो उन्होंने चोरों को ललकारा। इस पर चोर मकान मालिक की अंगुली मरोड कर भाग निकले। चोर उसके घर से सात हजार रुपये नकद, पिपरमिंट का तेल, बक्से मे ररखे जेवर और कपड़े भी साथ ले गए। गांव टेड़िया निवासी रामू और रामभूखन के घर से हजारों का सामान चोरी कर ले गए। गांव सुल्तानापुर मजरा दरिगापुर निवासी रामजीवन के घर में घुसे चोर पांच हजार रुपये की नकदी, तीन मोबाइल, कपड़े और जेवर पार कर ले गए मूसेपुर गांव निवासी धनी भार्गव के घर चोरों ने धावा बोल दिया, लेकिन घर वालों के जागने के कारण चोरी करने में सफल नहीं हो सके। पड़ितों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। प्रभारी निरक्षक अजय मिश्रा ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।