बरेली। पिता ने अपनी बड़ी बेटी के पति पर उनकी छोटी बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की है। एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच के आदेश दिए। बारादरी क्षेत्र निवासी पिता की गर्भवती बड़ी बेटी कुछ दिन पहले एक निजी अस्पताल में भर्ती थी। इसके चलते उनकी छोटी बेटी बहन की देखभाल के लिए अस्पताल जाया करती थी। उनके मुताबिक यह बात उसके ससुरालियों को पसंद नहीं थी। आरोप है 12 जुलाई को अस्पताल पहुंची बेटी को उनके दामाद ने एक कमरे में अकेला पाकर पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर सुनकर पहुंची दूसरी बेटी ने लोगों को इकट्ठा कर दरवाजा खुलवाया और उसे लेकर घर पहुंची।