फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग को निकला छात्र और किशोरी लापता, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कोचिंग जाने को दोस्त के साथ घर से निकला एक छात्र और खरीददारी करने बाजार गई किशोरी कुछ दिनों से लापता है। हालांकि एक रिश्तेदार के कहे के मुताबिक किशोरी के परिजनों ने एक युवक पर उसे फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है। इज्जतनगर क्षेत्र की सिद्धार्थनगर कॉलोनी निवासी गौरव (17) बुधवार शाम अपने एक दोस्त के साथ कोचिंग जाने को घर से निकला था। भाई सौरभ के मुताबिक देर रात तक नहीं लौटा तो दोस्तों व कोचिंग संचालक से संपर्क किया गया। लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। साथ गए दोस्त को भी कुछ नहीं पता। परिजनों ने उसके साथ कोई घटना होने की आशंका जताई है। वहीं बारादरी क्षेत्र निवासी किशोरी भी 21 जुलाई से लापता है। परिजनों के मुताबिक एक रिश्तेदार ने उसे बाजार में सुभाषनगर के मलूकपुर निवासी अविनाश कश्यप के साथ देखा था। रिश्तेदार पर नजर पड़ने के बाद आरोपी किशोरी को साथ ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें