बरेली। प्रेमनगर क्षेत्र की गुलमोहर पार्क कॉलोनी निवासी बैंक की सहायक प्रबंधक रूपा सत्संगी और उनके पति नीरज सत्संगी की निर्मम तरीके से हत्या के मामले में एसएसपी मुनिराज जी. ने आरोपी की सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक कर दी है। एसएसपी ने फुटेज में नजर आ रहे संदिग्ध व्यक्ति की पहचान बताने वाले या गिरफ्तार कराने वाले को 25 हजार रुपये नकद ईनाम देने का ऐलान किया है। राजपत्रित पुलिस अधिकारियों को छोड़कर बाकी को यह ईनाम दिया जाएगा। ब्यूरो