बरेली। सुभाष नगर में गुरुद्वारे से जा रहे बच्चे के साथ हुई गंदी हरकत को लेकर गुरुद्वारा प्रबंधन, खालसा इंटर कॉलेज, आर्यपुत्री इंटर कॉलेज व हनुमान मंदिर आदि संस्थाओं की बैठक में रोष जताया गया। वक्ताओं ने कहा कि आरोपी और उसके साथी बच्चों को नशा देकर उनके साथ गलत हरकतें करते थे। कई सीसीटीवी फुटेज से यह बात सामने आई है कि यौन उत्पीड़न के कई और मामले हुए हैं। घटना के दिन इन्हीं बातों को लेकर विरोध जताया गया था जिस पर प्रशासन ने 93 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिख ली। जबकि ऐसे गलत लोग अभी भी इलाके में जमे हैं। लोगों ने पुलिस प्रशासन से गलत धंधे करने वाले ऐसे लोगों को सुभाष नगर से हटाए जाने की मांग की।