बिथरी। पुलिस ने इलाके के पशु तस्करों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने दस पशु तस्करों के खिलाफ गुंडा एक्ट लगाने की तैयारी की है। इससे पहले उनके खिलाफ धारा 110 जी की कार्रवाई की गई है।
इनमें भिंडोलिया निवासी लईक पुत्र भूरे कुरैशी, हनीफ पुत्र अनीस, फारूख कुरैशी, कदीर खां निवासी काशी और आलमपुर गजरौला के भानु का नाम शामिल है। ब्यूरो