फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक विभाग के कर्मचारी से नौकरी के नाम पर ठगी की

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बड़े डाकघर के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने मीडिया कर्मी से विभाग में नौकरी के नाम पर चालीस हजार रुपये ठग लिए। मीडिया कर्मी अपने साथियों के साथ डाकघर पहुंचे और कर्मचारी की शिकायत वरिष्ठ पोस्टमास्टर से की। मीडिया कर्मी का कहना था कि एक साल पहले कर्मचारी ने विभाग में चतुर्थ श्रेणी के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर 40 हजार रुपये लिए। उसका कहना था कि पहले देहात में लगवाएंगे, उसके किसी तरह से शहर में ट्रांसफर करवा देंगे। रुपये देने के बाद वह फोन नहीं उठा रहा है और न ही डाकघर में मिलता है। वरिष्ठ पोस्टमास्टर ने कहा कि यह विभागीय मामला नहीं है, जिससे कर्मचारी पर कार्रवाई नहीं हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें