फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह कलह के चलते महिला ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बारादरी क्षेत्र के एजाज नगर गौटिया निवासी 40 वर्षीय मोबीन ने सोमवार सुबह घर की छत पर बनी टीन शेड में फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मेें लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। पति गुड्डू के मुताबिक सोमवार सुबह बच्चे स्कूल और वह काम पर चले गए। इसी बीच पड़ोसी घर आए तो कमरे में मोबीन के न मिलने पर छत पर पहुंचे तो देखा कि टीन शेड में उसका शव लटक रहा है। उन्होंने उन्हें और पुलिस को सूचना दी। पड़ोसियों के मुताबिक मोबीन गृह कलह से काफी दिनों से परेशान थी। हालांकि परिवार के किसी सदस्य ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें