पुलिसकर्मियों से धक्कामुक्की, नारेबाजी की
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। गुरुद्वारे से लौट रहे बच्चे से अश्लीलता के मामले में थाने में घुसी भीड़ काफी हिंसक रूप लिए हुए थी। पुलिसकर्मियों से धक्कामुक्की करने के साथ ही पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी भी की गई। थाना परिसर में हो रहे हंगामे का कुछ लोगों ने वीडियो भी बना लिया। भीड़ काफी उग्र और पुलिसवाले काफी बेबस नजर आ रहे थे। लग रहा था कि जैसे पुलिस ने ही कोई अपराध किया हो। सुभाष नगर चौकी प्रभारी गजेंद्र सिंह कई बार भीड़ के बीच में घिर गए। उन्होंने लोगों को दोषी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया पर भीड़ कुछ सुनने को तैयार नहीं थी। करीब पौन घंटे अफरातफरी का माहौल रहा। इंस्पेक्टर हरिश्चंद्र जोशी से भी लोगों की तकरार हुई। बाद में कुछ संभ्रांत लोगों के आने पर भीड़ को शांत किया जा सका। इंस्पेक्टर ने तत्काल रिपोर्ट लिखने और आरोपी को जेल भेजने की बात कही तो लोग मान गए।