बरेली। डांस क्लास ले जाने के बहाने एक किशोरी को उसका प्रेमी भगा कर ले गया। किशोरी के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ कैंट थाने में शनिवार को रिपोर्ट दर्ज की गई है। कैंट क्षेत्र निवासी एक किशोरी को क्षेत्र के ही गांव उमरसिया निवासी उसका प्रेमी धर्मेंद्र करीब एक महीने पहले भगा कर ले गाय था। पुलिस ने कुछ दिन पहले किशोरी को क्षेत्र से बरामद कर कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया था। धर्मेंद्र को भी पुलिस ने दो दिन पहले क्षेत्र से ही गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि आरोपी के परिजनों ने पुलिस को बताया कि पहले भी किशोरी के परिजन धर्मेंद्र के खिलाफ बेटी को भगा ले जाने की तहरीर सौंप चुके है। लेकिन फिर रुपये लेकर समझौता कर लेते हैं। इस बार भी ऐसे ही रुपये ऐंठना चाह रहे हैं।