बरेली। लापता किशोर का 15 दिन बाद भी सुराग नहीं लगा। थाना कैंट के गांव पालपुर के राजा राम उर्फ नन्हें का 13 साल का पुत्र जितेंद्र उर्फ भूरा 13 जुलाई को घर के बाहर खेल रहा था। काफी देर तक वह घर नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई, उन्होंने बाहर जाकर देखा तो जितेंद्र नहीं था। यह देखकर वह घबरा गए। नाते रिश्तेदारों में खोजबीन करने के बाद चार जुलाई को राजा राम ने थाना कैंट में गुमशुदगी दर्ज कराई। उन्होंने किसी रंजिश से इंकार किया है। इंस्पेक्टर अवनीश यादव ने बताया कि गुमशुदगी को अपहरण में बदलकर रिपोर्ट दर्ज की है, जितेंद्र के फोटो एनसीआरबी, एससीआरबी और डीसीआरबी भेज दिए हैं। पुलिस भी खोजने का लगातार प्रयास कर रही है।