फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11वीं की छात्रा ने जहर खाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जीजीआईसी की 11वीं की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पोस्टमार्टम में जहर से मौत की पुष्टि हुई। विसरा सुरक्षित रख लिया गया है। सुभाषनगर थाना क्षेत्र के नेकपुर गल्ला मंडी निवासी 15 वर्षीय शीतल कुमारी जीजीआईसी में 11वीं कक्षा की छात्रा थी। उसके पिता अनिल कुमार की कई साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। मां सोया फैक्ट्री में काम करके घर का खर्चा चलाती है। मां चंद्रकली ने बताया कि गुरुवार को जब वो फैक्ट्री से घर लौटीं तो बेटी की हालत खराब थी। फौरन ही उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां देर रात शीतल ने दम तोड़ दिया। अस्पताल कर्मचारियों ने सूचना देकर पुलिस बुला ली। परिजन पोस्टमार्टम न कराने का विरोध करते रहे। इस दौरान पुलिस से नोकझोंक भी हो गई। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम न कराने के लिए मृतका के घरवाले एसएसपी कार्यालय भी पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें