फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दहेज में लाखों रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। विवाहिता के पिता की शिकायत पर थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रेमनगर क्षेत्र के गांधीपुरम निवासी राकेश सक्सेना अभियोजन के पद से सेवानिवृत्त हैं। राकेश ने करीब करीब एक साल पहले बेटी अंकिता की शादी पटना के दीवान मोहल्ले निवासी शोभित से की थी। उनके मुताबिक शादी के कुछ वक्त बाद ही बेटी के ससुराली दहेज में 50 लाख रुपये की मांग करने लगे थे। असमर्थता जताने पर बेटी को प्रताड़ित करते थे और जमीन पर सोने को मजबूर करते थे। बताया कि बीते वर्ष 24 दिसंबर को बेटी को सोते वक्त पति ने उसे बिस्तर से धक्का दिया और मारने की कोशिश की। आरोप है कि बेटी को लगातार प्रताड़ित करने के बाद मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने एक जुलाई को उसे पीटकर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें