बरेली। सुभाषनगर क्षेत्र के मढ़ीनाथ निवासी लवलेश पाठक पेशे से वकील हैं। वह सोमवार सुबह सीजेएम तीन के कोर्ट में एक केस की पैरवी करने जा रहे थे। उनके मुताबिक कोर्ट परिसर के बाहर उन्हें राजबाबू कश्यप और विवेक कुमार कश्यप ने उन्हें आवाज देकर रोक लिया। आरोप है कि दोनों उनसे गाली गलौज करने लगे और विरोध करने पर उनसे मारपीट की। जिसके उनके काफी चोट आई और कुछ दांत भी टूट गए। लवलेश की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।