बरेली। बारादरी क्षेत्र में बीसलपुर रोड ग्रीन पार्क के पास स्थित साईं मंदिर के सेवादार बीसलपुर के गांव बैरा निवासी राजीव शर्मा बीते बुधवार से लापता हैं। मंदिर के पुजारी के मुताबिक राजीव 10 जुलाई की सुबह मंदिर का सामान लेने बाजार गए थे, लेकिन उसके बाद नहीं लौटे। संपर्क करने की कोशिश की फोन भी बंद जा रहा है। कई दिनों तक न लौटने पर मंदिर ने पुजारी ने थाना बारादरी में तहरीर सौंपी है।