बरेली। दहेज के लिए घर से बेघर करने का आरोप एक विवाहिता ने लगाया है। फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के मोहल्ला अंसारी निवासी प्रियंका की शादी करीब दो साल पहले सुभाषनगर के गांव करेली निवासी बृजेश कुमार से हुई थी। विवाहिता के मुताबिक शादी के कुछ दिन बाह ही ससुराली दहेज में दो लाख रुपये की मांग के चलते उसे प्रताड़ित करने लगे थे। हालांकि बाद में पुलिस ने समझौता करा दिया था। लेकिन आरोप है कि कुछ दिन ठीक रहने के बाद सोमवार को उन्होंने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। विवाहिता की शिकायत पर सुभाषनगर थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। ब्यूरो