फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समिति के निरीक्षण में संवासिनियों के रूम में मिला कांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आर्य समाज अनाथालय के जिला निरीक्षण समिति के जांच में संवासिनियों के कक्ष में टुकड़ा पाया गया। इससे यहां कोई अप्रिय घटना हो सकती थी। संस्था में अन्य तमाम खामियां भी मिली हैं। समिति के निरीक्षण में मिला कि कमरा, शौचालय में गंदगी होने के साथ और स्नानागार में संवासिनियां खुल में नहाती हैं। संस्था में महिला सफाई कर्मचारियों की तैनाती भी नहीं है। निरीक्षण के समय समिति के अध्यक्ष एडीएम सिटी के संस्था की वार्डन रोली दुबे से सीसीटीवी की रिकार्डिंग दिखाएं तो उन्होंने बताया कि कैमरा खराब है। निरीक्षण के समय वार्डन का व्यवहार भी सही नहीं मिला। समिति ने अनाथालय की सुरक्षा के लिए गार्ड की तैनाती करने के भी निर्देश दिए गए। जिला प्रोबेशन अधिकारी नीता अहिरवार ने बताया कि इस संबंध में जांच रिपोर्ट डीएम सहित संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें