बरेली। कानपुर पुलिस ने बानखाना में छापा मारकर प्रेमी युगल को बरामद कर प्रेमनगर पुलिस के हवाले कर दिया। युवक के खिलाफ फजलगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज थी। प्रेमनगर इंस्पेक्टर बलवीर सिंह के मुताबिक बानखाना के युवक के प्रेम संबंध कानपुर के फजलगंज थाना क्षेत्र की युवती से हो गई। दो दिन पहले युवती उसके साथ बरेली आ गई। युवती के पिता ने युवक के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी। बुधवार को कानपुर पुलिस ने बानखाना में छापा मारकर उन्हें पकड़ लिया। प्रेमनगर इंस्पेक्टर ने बताया कि युवती के परिजन को फोन कर दिया है।