बरेली। बारादरी क्षेत्र के संजय नगर निवासी एक युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए सोमवार शाम बाजार में तीन लड़कों ने उन्हें पीट दिया। युवक के मुताबिक तीनों दुकान पर आकर उनसे गाली गलौज करने लगे और अचानक मारपीट शुरू कर दी। वहां लोगों ने उसे बचाया तो वह भागकर घर पहुंचा। पीड़ित के मुताबिक वह एक आरोपी की बहन को पिछले कुछ समय से जानता है। वह उसे लेटर भेजा करती थी। जिसके बारे में उसके परिजनों को पता चला तो वह झूठ बोलने लगी और उल्टा उस पर ही आरोप लगा दिए। जिसके चलते उसके भाई ने उन पर हमला किया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ बारादरी थाने में तहरीर सौंपी है।