फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोडर के लिए बेटा ले भागा, पत्नी ने की खुदकुशी की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ससुराल वालों के लोडर नाम नहीं करने पर पति ने पत्नी को मायके में छोड़कर बेटे को ले भागा। बेटा वापस करने को कहा तो पत्नी को धमकाने लगा। धमकियों ने परेशान होकर विवाहिता ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराकर पिता ने बारादरी थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। बारादरी क्षेत्र के कालीबाड़ी निवासी अनुपम सिंह की शादी करीब आठ साल पहले बदायूं के विनावर निवासी युवक से हुई थी। विवाहिता के मुताबिक दहेज की मांग के चलते पति व अन्य ससुराली उसे लगातार प्रताड़ित करते थे। पति ने विवाहिता के मायके से इकलौता लोडर मंगा लिया और उसको अपने नाम कराने का दबाव बनाने लगा। पिता ने असमर्थता जताई तो पति कुछ दिन पहले बहाने से विवाहिता को मायके ले आया। आरोप है कि उसे यहां छोड़ बड़े बेटे लेकर भाग निकला। बेटा वापस मांगने पर लगातार फोन पर धमकाता था। इसके चलते मंगलवार सुबह उसने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। कमरे में बेसुध पड़ा देख उसके पिता राजेंद्र सिंह ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें