फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीरा की हत्या का आरोपी अतुल शिकंजे में

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। किराए के मकान में अपनी कथित पत्नी मीरा की हत्या करके फरार चल रहे अतुल को सुभाषनगर पुलिस बदायूं से पकड़ लाई। पुलिस मंगलवार को उसे जेल भेजेगी।
विज्ञापन

सुभाषनगर के शकुंतला विहार में दुर्गाप्रसाद के मकान में किराए पर रहने आया अतुल मीरा की हत्या करके फरार हो गया था। शव के ऊपर तिरपाल ढांककर लकड़ियां रख दीं। मीरा की चार साल की बेटी काजल शव के पास रोती मिली। दुर्गाप्रसाद के बेटे राजू ने कछला जाकर अतुल का घर पता कर उसको पकड़ लिया। हालांकि उसके घर में महिलाएं और बच्चे मिले। तब पुलिस पड़ोसी गांव खजरारा पहुंची। वहां के रामचंद्र ने बताया कि मीरा उसकी पत्नी थी। साल भर में वह तीन बार अतुल के साथ भाग चुकी थी। उसके पांच बच्चे हैं। इनमें से सबसे छोटी बेटी काजल को वह साथ ले गई थी। काफी समय ये लोग फरीदाबाद में रहे और महीना भर पहले यहां आ गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें