बरेली। सट्टेबाजी करने वाली एक महिला पर उसके मोहल्ले की ही एक अन्य महिला ने उनके बेटों को झूठे केस में फंसाने के आरोप लगाए हैं। पुलिस के कार्रवाई न करने पर महिला ने एसएसपी के शिकायत की। बारादरी क्षेत्र निवासी आशा देवी के बेटों के पर मोहल्ले की ही एक महिला ने मारपीट का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आशा देवी के मुताबिक वह महिला खुलेआम सट्टेबाजी का काम कराती है। उसकी सट्टेबाजी की शिकायत करने पर उसने बेटों को झूठी शिकायत कर फंसवा दिया। आरोप है कि इसके चलते चार जुलाई को आरोपियों ने इकट्ठे होकर उनके घर में घुसकर मारपीट की। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।