फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मठ लक्ष्मीपुर में बंद घर से जेवर-सामान ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बेटे की मौत के गम में डूबे परिवार को चोरों ने भी एक जख्म दे दिया। कुछ दिन पहले रेलवे ट्रैक पर मृत मिले एक युवक के बंद घर में घुसकर चोर जेवर और कीमती सामान चुरा ले गए। थाना इज्जतनगर में चोरी की तहरीर दी गई है। इज्जतनगर के मठलक्ष्मीपुर की प्रेमवती बेटे की मौत के बाद से कोतवाली क्षेत्र में पैतृक मकान में रह रही थीं। उन्होंने बताया कि वह रविवार को मठ लक्ष्मीपुर के घर पहुंची तो दरवाजा खुला मिला। अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। घर में रखी नकदी, जेवर और कीमती सामान भी गायब था। सिटी स्टेशन के पास ट्रैक पर 27 जून को प्रेमवती के 17 वर्षीय बेटे अनिल का सिर कटा शव मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें