बरेली। कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइंस निवासी एसके बलदेव वकील हैं। उन्होंने बताया कि पैरों में परेशानी होने के चलते चलने में असमर्थ हैं, जिसके कारण एक निजी संस्थान में नौकरी करते हैं। उनके मुताबिक उनका बड़ा बेटा और बहु उन्हें अकसर परेशान करता है। उन्हें खाना नहीं देते और न ही उनकी देखभाल करते हैं। पीड़ित ने बताया कि उनका छोटा बेटा जब बड़े बेटे और उसकी पत्नी की इन हरकतों पर नाराजगी जताता है तो वह उससे भी झगड़ा करते हैं और उसे बुरा भला कहते हैं। आरोप है कि इसके चलते उनके बड़े बेटे ने उन्हें घर से निकाल दिया और उनके दोनों घरों पर कब्जा कर लिया है। इसके चलते पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई है।