फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में पांच लाख नहीं मिले तो तोड़ दी शादी, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कैंट क्षेत्र निवासी हमीदुल्ला ने अपनी बेटी की शादी करीब दो महीने पहले इज्जतनगर क्षेत्र के गांव फरीदारपुर निवासी इस्तेकार से तय की थी। उनके मुताबिक शादी से एक दिन पहले इस्तेकार के पिता इरशाद ने उन्हें घर बुलाया और दहेज में पांच लाख रुपये की मांग की। बताया कि इरशाद के साले ने ही रिश्ता तय कराया था और वह भी इसमें शामिल है। आरोप है कि मांग पूरी न कर पाने पर इस्तेकार ने शादी से इनकार कर दिया। आरोप लगाया कि इस्तेकार की मां जैबुन निशा ने भी उन लोगों से गाली गलौज की। विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया। पीड़ित की तहरीर पर इज्जतनगर पुलिस ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें