फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी छीनकर विवाहिता को घर से निकाला, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर क्षेत्र के कुर्मांचल नगर निवासी रमनीत कौर की शादी करीब तीन साल पहले लुधियाना की भगवान दास कॉलोनी निवासी बलप्रीत सिंह से हुई थी। रमनीत के मुताबिक शादी के कुछ वक्त बाद से ही ससुराली दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करने लगे थे। असमर्थता जताने पर उन्हें प्रताड़ित करते थे। एक दिन उन्होंने घर से निकाल दिया। मायके आकर उन्होंने पुलिस में शिकायत की तो मामला परामर्श केंद्र में भेजा गया। इसी बीच उन्होंने एक बेटी को भी जन्म दिया। परामर्श केंद्र में समझौता होने के बाद बलप्रीत व अन्य ससुराली उसे वापस ले गए। आरोप है कि कुछ दिन बाद पति, सास परमजीत, नंद और नंदोई ने दोबारा मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि 26 जून को ससुरालियों ने उन्हें मारपीट कर घर से निकाल दिया और बेटी भी छीन ली। एसएसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें