बरेली। इज्जतनगर क्षेत्र के गांव डोहरा गौटिया निवासी राकेश गुप्ता ने करीब पांच साल पहले अपने एक परिचित प्रापर्टी डीलर इज्जतनगर के कर्मचारीनगर निवासी विनोद गुप्ता से ढाई लाख में जमीन का सौदा किया था। इसके लिए दो लाख रुपये एडवांस भी दिए थे। राकेश जमीन अपनी मां रामकली के नाम पर ले रहे थे। उनके मुताबिक मां के देहांत के बाद विनोद रुपये लौटाने में टालमटोल करने लगा। बताया कि दबाव बनाने पर विनोद ने दो चेक दिए लेकिन वह बाउंस हो गए। इसके कुछ दिन बाद घर में परेशानी का हवाला देते हुए विनोद ने उनसे ढाई लाख रुपये उधार मांगे। आरोप है कि उनके निरक्षर होने का फायदा उठाते हुए विनोद ने धोखा देकर उनसे एग्रीमेंट पर साइन कराए और उनके साढ़े चार लाख हड़प लिए। एसएसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज की गई है।