फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर विभाग में नौकरी के नाम पर छह लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आयकर विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर बेरोजगार युवक से ठगों ने लाखों रुपये हड़प लिए। एसएसपी के आदेश पर थाना प्रेमनगर में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। किला क्षेत्र के कटघर निवासी अर्पित कुमार के मुताबिक एक परिचित ने कुछ महीने पहले उन्हें अपने कुछ साथी रामपुर के सिविल लाइंस निवासी चंद्रपाल व ओमपाल, मिलक के गांव लखीमपुर निवासी सौरभ, धर्मवीर व रामेश्वर दयाल बदायूं के गांव उलेहपुर निवासी लाल बहादुर, बिजनौर के मुफ्ती सहाय निवासी जय सिंह और दिल्ली के लक्ष्मीनगर निवासी ओमपाल बाल्मीकि से मुलाकात कराई थी। आरोप है कि आयकर विभाग में नौकरी लगवाने का भरोसा देकर आरोपियों ने उनसे छह लाख रुपये ले लिए। कुछ दिन बाद उन्होंने एक नियुक्ति पत्र दिया जिसे विभाग में दिखाने पर फर्जी बता दिया गया। अर्पित ने रुपये वापस मांगे को आरोपी टालमटोल करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें